हम दिन
भर कुछ न कुछ करते रहते हैं जैसे :- गाड़ी ड्राइव करना, अलग-अलग लोगों से मिलते समय हाथ
मिलाना, मोबाइल का इस्तेमाल, टीवी व अन्य इलेक्ट्रोनिक्स की
वस्तुओं के रिमोट का इस्तेमाल आदि। आपको यह जानकर आश्चर्य नहीं होना चाहिए, इन सभी वस्तुओं पर कोई न कोई
किटाणु मौजूद होता ही है जो कि नवजात बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है। अगर हम घर आने
के बाद अगर साबून या हैंडवास के लिए इस्तेमाल होने वाले मार्केट में ढेर सारे
प्रोडक्ट उपलब्ध है वह घर पर जरूर रखें और इनका इस्तेमाल नियमित करें। इससे न
सिर्फ आप स्वस्थ रहेंगे बल्कि घर में नवजात व जो खाने की वस्तुएं हैं उन्हें हाथ
लगाने पर भी किटाणुओं से मुक्त रहेंगे।
घर की सफाई के लिए फिनायल अथवा फ्लोर क्लिनर का
इस्तेमाल करें।
टॉयलेट की सफाई नियमित करें इसमें कोताही बिल्कुल न
करें।
खाने के वस्तुओं को हमेशा ढंक कर रखें।
डिब्बे में रखे गए वस्तुओं का ढक्कन लगाकर रखें।
बाजार का खाना जितना जरूरी हो कम से कम खाएं।
घर पर बने ताजा भोजन का ही सेवन करें।
बेकरी प्रोडक्ट से बचें।
बहुत ज्यादा तेल मसालों से बने भोजन का इस्तेमाल न
करें। खाना पकाने के लिए अनसैचुरेटेड वेजिटेबल ऑयल जैसे सोयाबीन, सनफ्लॉवर,
मक्का या ऑलिव आॅयल को प्राथमिकता दें।
खाने में नमक व चीनी का इस्तेमाल कम से कम करें।
कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट ड्रिंक तथा आर्टिफिशियल ड्रिंक का प्रयोग न करें।
रात का खाना 7-8 के बीच हो और हल्का आसानी से डायजस्ट होने वाला हो।
सोने के लिए रूम (शयनकक्ष) साफ-सुथरा, हवादार हो। बिस्तर स्वच्छ व रूम में लगे पर्दे आदि हमेशा साफ व अगर
मैट्रेस व गद्दों का इस्तेमाल करते हैं तो इन्हें जरूरत के अनुसार धूप में
जरूर रखें।
मेडिटेशन, योगा,
ध्यान एकाग्रता बढ़ाने तथा तनाव दूर करने में मददगार
है। कोई भी व्यायाम रोजाना जरूर करें। आप दिन भर कुछ न कुछ करते रहते हैं
लेकिन अपने शरीर के लिए कम से कम 30 मिनट का समय जरूर निकालें। लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
ऑफिस में काम करते समय एक ही पोजीशन में ज्यादा देर तक
न बैठें।
40-45
की उम्र के बाद रूटीन चेकअप करवाते रहें, यदि डॉक्टर आपको कोई औषधि देता है तो उसे नियमित लें।
प्रकृति के करीब रहने का समय अवश्य निकालें। सबसे
अच्छा हो अगर घर में बच्चा है तो उनके साथ खेलें, अपने पालतू जानवर के साथ व परिवार के साथ मनोरंजन का भी समय निकालें। ऐसे
करने पर आप स्वस्थ व तनावमुक्त रहें।
कोई टिप्पणी नहीं
अगर आपको कोई आपत्ति है तो कृप्या मुझे सूचित करें...अपनी राय खुलकर मुझसे शेयर करें। आपका स्वागत है।
कोई टिप्पणी नहीं
अगर आपको कोई आपत्ति है तो कृप्या मुझे सूचित करें...अपनी राय खुलकर मुझसे शेयर करें। आपका स्वागत है।