मोरक्को की बकरियों का मल इतना कीमती क्यों होता है? जानें इस लेख में...
मोरक्को में लोग बकरी की पोट्टी से लाखों-करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। क्या आप कभी सोच सकते हैं कि किसी बकरी की पोट्टी भी कीमती हो सकती है? पढ़कर अजीब लग रहा होगा, लेकिन आपको बता दें कि यह मजाक नहीं हैं। मोरक्को में इन बकरियों की पोट्टी बेचकर लोग लाखों रुपए बना रहे हैं। आखिर क्यों इतनी कीमती है इनकी पोट्टी... साउथ वेस्ट मोरक्को और अल्जीरिया के कुछ इलाकों में आपको पेड़ पर चिड़ियों की जगह बकरियां नजर आ जाएंगी। ये बकरियां इन पेड़ों पर चढ़कर इनमें लगे फल खाना काफी पसंद करती हैं। बकरियों के मालिक भी इन्हें पेड़ों पर चढ़ने से नहीं रोकते क्योंकि इसी का फल खाने के बाद उनकी पोट्टी की कीमत लाखों में पहुंच जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन सा फल है, जो बकरियों की पोट्टी को लाखों करोड़ों का बना देती है। दरअसल, ये बकरियां आर्गन के पेड़ पर चढ़ती हैं। इसमें लगने वाले फल काफी स्वादिष्ट होते हैं। बकरियां इन्हें खाना काफी पसंद करती हैं। लेकिन इस फल के बीज इनकी बॉडी पचा नहीं पाती और उन्हें पोट्टी के जरिए बॉडी से निकाल देती हैं। इसके बाद शुरू होता है गांव वालों का असली काम।
क्या करते हैं बकरियों का मल का...
जब बकरियां पोट्टी करती हैं, तो गांव वाले उसे इकठ्ठा करते हैं। उनमें से बीज अलग कर अंदर मौजूद छोटी सी फली को निकाला जाता है। इस फली को भूनने के बाद इनसे आर्गन का तेल निकाला जाता है, जो कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में काफी ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। इस तेल के 1 लीटर बोतल की कीमत लगभग 70 हजार व उससे भी ज्यादा होती है।
जब बकरियां पोट्टी करती हैं, तो गांव वाले उसे इकठ्ठा करते हैं। उनमें से बीज अलग कर अंदर मौजूद छोटी सी फली को निकाला जाता है। इस फली को भूनने के बाद इनसे आर्गन का तेल निकाला जाता है, जो कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में काफी ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। इस तेल के 1 लीटर बोतल की कीमत लगभग 70 हजार व उससे भी ज्यादा होती है।
2.आर्गन के पेड़ पेड़ का यह बीज बहुत महंगा है इसे बकरियां खा लेतीं हैं लेकिन बीच पोटी के रूप में निकाल देती है जिसे लोग इकट्ठा करके उससे तेल निकालते हैं।
पोट्टी बेचकर अमीर हो रहे हैं यहां के लोग
पिछले कुछ सालों से इन देशों में आर्गन के तेल का बिजनेस तेजी से ग्रो कर रहा है। इंडस्ट्रीज वाले लोगों को बकरी की पोट्टी से निकलने वाले तेल के बदले अच्छी खासी कीमत अदा कर रहे हैं। बकरियों के पेड़ पर चढ़ने से कुछ टहनियों को नुकसान भी पहुंचता है, लेकिन जिन इलाकों में महिलाएं हाथ से आर्गन के बीज इक्कट्ठा करती हैं, वहां हालात और बुरे हो जाते हैं। इसलिए इस काम के लिए बकरियों का इस्तेमाल किया जाता है।
कैसे पोट्टी से तेल निकालते हैं यहां के लोग...
3. आर्गन के बीजों को साफ करती महिलाएं...
Argan oil दुनिया का सबसे महंगा तेल है। ये फैटी एसिड और विटामिन्स से परिपूर्ण होता है। इससे फैंसी कॉस्मेटिक्स और फ़ूड आइटम्स बनते हैं, जो काफी महंगे होते हैं। इस तेल को मुख्यतः यूरोप और अमेरिका में बेचा जाता है। बढ़ते बाज़ार के साथ इसकी फ़ेम भी बढ़ी है।




कोई टिप्पणी नहीं
अगर आपको कोई आपत्ति है तो कृप्या मुझे सूचित करें...अपनी राय खुलकर मुझसे शेयर करें। आपका स्वागत है।