बरसात का मौसम बीमारियों को बुलावा देने वाला मौसम होता है। इस मौसम में बारिश के समय कीचड़ व गंदगी से पैदा होने मच्छर व बैक्टीरिया बीमारियों को फैलाते हैं, और यह बिमारियों को फ़ैलाने का एक मुख्य कारण है। बरसात में मुख्य रूप से फैलने वाली बीमारियां डेंगू, मलेरिया, डायरिया, बायरल बुख़ार, हैजा आदि है :
डेंगू
इसमें बुखार बहुत तेज आता है और डेंगू बुखार मच्छरों के काटने से ही फैलता है। इससे मरीज के पूरे शरीर में बहुत तेज दर्द होती है। इसके लिए मछरो से बचना चाहिए, और अपने घर के आस पास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
मलेरिया
मलेरिया बरसात के मौसम में एक आम समस्या है, जो की गंदे पानी में पैदा होने वाले मच्छरों के काटने से होती है। यह रोग मादा ऐनाफिलिज मच्छर के काटने से फैलता है। अपने आस- पास सफाई का ध्यान रखते हुए गंदे पानी को जमा न होने दें।
डायरिया
बरसात के मौसम में डायरिया सबसे अधिक होने वाली बीमारी है, जो की जीवाणुओं के संक्रमण के कारण होती है। इससे पेट में बहुत तेज दर्द और दस्त होते हैं। गंदा पानी व बाहर का खान खाने के कारण ऐसा होता है। बरसात के मौसम में बाहर का खाना न खा के, घर का बना खान खाना चाहिए और साफ पानी पीना चाहिए।
वायरल बुखार
बरसात में वायरल बुखार होना आम बात है। बदलते मौसम में बदलाव आने से लोग बहुत लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। बच्चो में वायरल बुखार बहुत तेजी से फैलता है। इसमें बारिश में भीगने से बचना चाहिए, और खाने का बिशेष ध्यान रखना चाहिए।
हैजा
हैजा रोग गंदे खाने और पानी के कारण होता है। इससे पेट में दर्द और उलटी दस्त होते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी आ जाती है, और शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। इससे बचने के लिए खाने में साफ सफाई का बिशेष ध्यान रखना चाहिए।
बाहर का कुछ न खाएं
बरसात के मौसम में बाहर का खान तो बहुत अच्छा लगता है लेकिन यह सेहत के लिए बिलकुल अच्छा नहीं होता। बरसात के मौसम में पानीपूरी, सैंडविच और फ़ास्ट फ़ूड में बैक्टीरिया जल्दी पनपते है, जोकि बिमारियों को बढ़ावा देते है।
सब्जियों को साफ पानी से अच्छे से धोएं
बरसात में सब्जियों को गर्म पानी से धोना चाहिए। जो सब्जी खीरा, मूली सलाद के लिए इस्तेमाल करें उन्हें साफ पानी से अच्छे से धो ले और उनका पानी अच्छे निचोड़ लें।
कोई टिप्पणी नहीं
अगर आपको कोई आपत्ति है तो कृप्या मुझे सूचित करें...अपनी राय खुलकर मुझसे शेयर करें। आपका स्वागत है।