फ्रिज और बर्फ वाला पानी पीने के नुकसान
गर्मी के दिनों में सामान्यत : ठंडा पानी पीने से ही प्यास बुझती है, यही कारण है कि
कुछ लोग फ्रिज का एकदम चिल्ड वॉटर पीना पसंद करते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि
फ्रिज का ठंडा पानी खाने के तुरंत बाद पीने से डाइजेशन प्रोसेस को धीमा कर देता
है। इसका बुरा असर आपके बॉडी के मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है, जिससे बॉडी में
फैट जमा होने लगता है।
एकदम से फ्रिज व बर्फ का पानी पीने का नुकसान
-गले के इंफेक्शन का खतरा : ठंडा पानी
पीने से सबसे ज्यादा हमारा गला प्रभावित होता है इसलिए गर्मियों में अक्सर लोगों
के गला खराब होने की समस्या आम है।
-शरीर के ऊर्जा को करता है प्रभावित : शरीर का
तापमान 37 डिग्री सेल्सियस
होता है और जब आप कोई ठंडी चीज पीते व खाते हैं उस वस्तु के तापमान को नियमित करने
के लिए आपके शरीर को ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है। इस ऊर्जा का उपयोग भोजन के पाचन और
पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए होता है। यही कारण है कि ठंडा पानी पीने से आपके
शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते।
-हृदय गति को भी प्रभावित करता है ठंडा पानी : बर्फ का
पानी या ठंडा पानी पीने से आपके हृदय की गति कम हो जाती है। जानकारी बताते हैं कि
ठंडा पानी वेगस तंत्रिका को उत्तेजित करता है। वेगस तंत्रिका 10वीं कपाल
तंत्रिका है और यह शरीर के स्वायत्त तंत्रिका प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो
शरीर के अनैच्छिक कार्यों को नियंत्रित करती है। वेगस तंत्रिका हृदय की गति को कम
करने में मध्यस्थता करती है और ठंडा पानी इस तंत्रिका को उत्तेजित करता है जिसके
कारण हृदय की गति कम हो जाती है।
-पाचन प्रक्रिया पर पड़ता है प्रभाव : ठंडा पानी
आपके भोजन की पाचन प्रक्रिया में बाधा पैदा करता है क्योंकि इससे रक्त वाहिकाएं
सिकुड़ जाती हैं। इससे पाचन की प्रक्रिया धीमी पड़ने से खाना ठीक से नहीं पचता और
हमें इसके पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते।
-सर्द-गर्म : बाहर से आकर एकदम से ठंडा पानी पीने से इंसान
के श्वसन तंत्र में म्युकोसा को नुकसान पहुंचता है जो श्वसन तंत्र की सुरक्षात्मक
परत होती है। जब यह परत संकुलित हो जाती है तो आपका श्वसन तंत्र अनावृत हो जाता है
जिससे ये बाहरी और विभिन्न संक्रमणों की चपेट में जल्दी आ जाता है। इससे सर्द-गर्म
की समस्या इंसान को बनी रहती है।
कोई टिप्पणी नहीं
अगर आपको कोई आपत्ति है तो कृप्या मुझे सूचित करें...अपनी राय खुलकर मुझसे शेयर करें। आपका स्वागत है।