सुबह की सैर के फायदे

मार्निंग वॉक (सुबह के समय टहलना) या दौड़ना सबसे अच्छा व महत्वपूर्ण एक्सरसाइज माना गया है। महापुरुष अक्सर सुबह जल्दी उठना और सैर करना आदि सेहत के लिए वरदान बताया है। यह न सिर्फ हमें तरो-ताजा रखती है बल्कि बहुत सारी बिमारियों से लड़ने की शक्ति भी देती है। इसका मुख्य कारण है स्वच्छ हवा जो दिन की भाग-दौड़ में हमें नहीं मिलती और दूषित वातावरण के कारण यह हमारे सेहत के लिए अत्यंत हानिकारक सिद्ध होता है। सुबह मात्र आधे घंटे की सैर जिम में घंटों पसीना बहाने से ज्यादा फायदेमंद है। जो लोग बुजुर्ग हैं उनके लिए सुबह की सैर अमृत समान है। अगर आसान से भाषा में समझाउ तो सुबह की सैर सभी बीमारियों का समाधान है।


  • दिल के लिए फायदेमंद : सुबह का सैर ब्लड प्रेशर के पेसेंट के लिए बहुत ही लाभदायक है इससे ब्लड प्रेशर का संतुलन बना रहता है जिससे हम फिट महसूस करते हैं। अगर को व्यक्ति सुबह आधा घंटा सैर करे तो हार्ट अटैक होने के चांस कम हो जाते हैं इकके अलावा दिल से संबंधित सारी समस्याएं स्वयं खत्म हो जाती है। अगर किसी व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ है तो सुबह की सैर जरूर करनी चाहिए। 
  • वजन घटाने में सहायक (Weight Loss) में मददगार : मोटापे से परेशान लोग जो अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए सबसे आसान नुस्खा है। सुबह दौड़ने अथवा सैर करना से कैलोरी की मात्रा कंट्रोल में रहती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। 
  • दिमाग के लिए लाभदायक : आजकल के लाइफ स्टाइल में टेंशन तो आम हो गई है जिससे स्ट्रेस होना आम बात है। सुबह की सैर आपको पूरे दिन तरो-ताजा रखता है और आप तनाव भरी जिंदगी से भी उबर पाते हैं। सुबह की शीतल हवा आपके आंखों को शीतलता प्रदान करती है। 
  • सुगर (मधुमेह) के मरीजों के लिए वरदान : अगर आप Diabetes के मरीज हैं तो सुबह सैर जरूर करें। ऐसा करने से शुगर कंट्रोल हो जाता है। काफी चांस है इससे सुगर की बीमारी सदा के लिए दूर हो सकती है। 


  • फिटनेस के लिए : अगर आप फिट हैं और सदा के लिए फिट रहना चाहते हैं तो सुबह की सैर आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सुबह कम से कम 1 घंटे की सैर या दौड़ना आपके लिए बहुत ही लाभदायक होगा इससे आपके बॉडी का अच्छा एक्सरसाइज होगा और आप सदा के लिए फिट रहेंगे। जिससे आपकी पर्सनैलिटी में भी निखार आएगा। 

  • हंसना, मुस्कुराना जरूरी : सुबह की सैर के साथ हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कुराहट बनाए रखें इससे न केवल आपका व्यक्तित्व निखरता है बल्कि आपके सेहत को भी लाभ पहुंचता है। -तो सैर करें स्वस्थ रहे। सेहत संबंधी जानकारी इसी तरह मैं आपके लिए लाता रहूंगा। इन बातों पर गैर करें स्वस्थ रहें। उम्मीद करता हूं आपको यह सेहत संबंधी लेख अच्छा लगा होगा। मुझे आपके फिडबैक का इंतजार रहेगा। इसलिए आप अपना कीमती फिडबैक दें हमें लिखे और अपने दोस्तों व फेसबुक, ट्वीटर, मेल पर सांझा करें....

कोई टिप्पणी नहीं

अगर आपको कोई आपत्ति है तो कृप्या मुझे सूचित करें...अपनी राय खुलकर मुझसे शेयर करें। आपका स्वागत है।

Blogger द्वारा संचालित.